गंगापार, मई 30 -- आंधी, बरसात के बाद अचानक कच्चे घर पर एक नीम की डाल टूटकर गिर गयी, जिससे मकान धराशायी हो गया। गनीमत रही कि मकान से बाहर रहने के कारण परिजन व भैंस बच गयी। थाना क्षेत्र के मंगरौल गांव निवासी रमाकांत आदिवासी के घर के बगल में स्थित एक नीम के पेड़ की डाल शुक्रवार सायं अचानक टूटकर गिर गयी। नीम की डाल गिरने से मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि जिस समय घटना हुई, उस समय परिवार के लोग घर से बाहर थे और एक भैंस भी चारे पानी के लिए घर से बाहर निकाली गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...