कौशाम्बी, मार्च 22 -- सैनी थाना पुलिस ने शनिवार को नीम का हरा पेड़ काटते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुकदमा कायम करने के बाद निजी मुचलके पर सभी को जमानत दे दी गई है। सैनी थाने पर तैनात उप निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर वह हराहियों के साथ गुलामीपुर पहुंचे। वहां देखा कि खेत में लगा नीम का एक हरा पेड़ काटा जा रहा था। मौके से आरोपी सोनू दुबे, जितेंद्र कुमार निवासी दारानगर, सोमनाथ, छोटेलाल निवासी शादीपुर व राजू निवासी फतेह शाह का पूरा को गिरफ्तार किया गया। एसआई के मुताबिक, कटे हुए पेड़ के छह बोटे, तीन कुल्हाड़ी और एक लकड़ी काटने की मशीन भी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.