औरैया, अप्रैल 30 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककरैया में गुरुवार सुबह तेज आंधी-बारिश के दौरान नीम का पेड़ गिरने से एक महिला की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ककरैया निवासी 32 वर्षीय प्रीति पत्नी देवेन्द्र कुमार सुबह अपने खेत पर सब्जी तोड़ने गई थीं। वह सब्जियां भदसान बाजार में बेचने के लिए ले जाने की तैयारी में थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह खेत में स्थित नीम के पेड़ के नीचे बनी मड़िया में बैठ गईं। यह भी पढ़ें- नीम का पेड़ गिरने से महिला की मौत, खेत में सब्जी तोड़ने गई थी तभी तेज हवा के चलते नीम का पेड़ अचानक गिर पड़ा और उसकी चपेट में आने से प्रीति दब गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.