जौनपुर, अप्रैल 5 -- जौनपुर, संवाददाता। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति नीम का पेड़ कटवा रहा था। नीम का पेड़ कटवाते समय अचानक काटी जा रही डाल उसी के खेल रहे बालक के ऊपर गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई। घटना कुछ इस प्रकार बताई जा रही है कि उक्त मोहल्ला निवासी मनीष मौर्य घर के आंगन में लगा नीम का पेड़ किन्हीं कारणों से कटवा रहे थे। इसी दौरान लगभग 10 वर्षीय उनका पुत्र आशुतोष मौर्या उर्फ (आशु) जो आंगन में लगे नीम के पेड़ के नीचे खेलते खेलते पहुंच। तभी काटी जा रही एक मोटी डाल अचानक उसके ऊपर गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वही तड़पने लगा। परिजन जब यह देखे तो सभी में हड़कंप मच गया। इसी दौरान सूचना...