नीम करौली महाराज के स्थापना दिवस पर प्रसाद वितरण किया
बागेश्वर, जून 15 -- बागेश्वर, संवाददाता । बागेश्वर में नीम करौली महाराज के स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व नगर व्यापार मंडल की ओर से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को ठंडाई और मिष्ठान का प्रसाद वितरित किया। आयोजक जोशी ने बताया कि उनके द्वारा पिछले तीन वर्षों से लगातार स्थापना दिवस पर भक्तों के लिए प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने सभी भक्तों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अंकुर उपाध्याय, मनीष चौबे, अक्षित जख्वाल, विवेक शाह, कुंदन कनवाल, राहुल शाह आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नीम करौली महाराज के स्थापना दिवस पर प्रसाद वितरण किया 16 बीजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.