मुजफ्फर नगर, जून 3 -- मुजफ्फरनगर शहर के ग्रैंड प्लाजा स्थित सिनेमा हॉल में मंगलवार को नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित आत्मकथा के प्रथम भाग की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कला जगत से जुड़े लोगों ने भाग लेकर बाबा के जीवन, उनके आध्यात्मिक विचारों और मानव सेवा के संदेश को करीब से जाना।

फिल्म की प्रस्तुति फिल्म में नीम करौली बाबा के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों, उनके चमत्कारों, भक्ति, सेवा और मानव कल्याण के लिए किए गए कार्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। स्क्रीनिंग के दौरान दर्शक भावुक नजर आए और बाबा के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा की जिला मंत्री एवं समाजसेवी ममता अग्रवाल उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि नीम करौली बाबा का जीवन त्य...