बिहारशरीफ, सितम्बर 3 -- नीमी गांव में ड्रोन से 3 एकड़ धान की फसल पर दवा का छिड़काव शेखोपुरसराय, निज संवाददाता। नगर पंचायत के नीमी गांव में गुरुवार को कृषि विभाग की पौध संरक्षण इकाई द्वारा एक नई पहल की गई। यहां आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन के माध्यम से करीब तीन एकड़ धान की फसल पर खरपतवारनाशी दवा का सफल छिड़काव किया गया। खेतों के ऊपर ड्रोन से छिड़काव होता देख स्थानीय किसानों में भारी उत्साह देखने को मिला। लाभान्वित किसान नागमणि सिंह, पंकज कुमार, अंकुश कुमार और गुंजन कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा यह उन्नत सुविधा पूरी तरह निःशुल्क दी जा रही है। इसके लिए उन्होंने पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। जिला कृषि विभाग के अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल से कम समय में फसलों पर सटीक और सुरक्षित छिड़काव संभव हो सका है। क...