बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- नीमी केंद्रीय विद्यालय में आज होगा विद्यारंभ संस्कार, तैयारी पूरी शेखोपुरसराय, निज संवाददाता। शेखोपुरसराय स्थित केंद्रीय विद्यालय, नीमी में 29 सितंबर को विद्यारंभ एवं विद्यालय प्रवेश कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। विद्यालय परिसर में दोपहर दो बजे से शुरू होने वाले समारोह में जिले के आला अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। विद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम शेखर आनंद शिरकत करेंगे। वहीं, केंद्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग के उपायुक्त डॉ. अजय कुमार मिश्र और शेखपुरा के एसपी हिमांशु विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इनके अलावा समारोह में अपर समाहर्ता संजय कुमार, अपर समाहर्ता लखिन्द्र पास...