गढ़वा, अप्रैल 13 -- गढ़वा। 78वें नीमा दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को सदर प्रखंड के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय हंसकेर में नीमा के सभी चिकित्सकों के साथ आवासित बच्चियों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य परामर्श और संबंधित दवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम डॉ अनिल शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मौके पर डॉक्टर कुमुद रंजन, डॉक्टर नितेश भारती, डॉक्टर अभीनीत विश्वास, डॉ राकेश रंजन, डॉ विजय कुमार, डॉक्टर पातंजलि केसरी स्थानीय मुखिया सहित अन्य लोग मौजूद थे। शिविर में करीब 250 बच्चियों का स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.