बागेश्वर, फरवरी 9 -- कपकोट। वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हिचौड़ी में वनाग्नि से सुरक्षा और उसके दुष्प्रभाव विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नीमा गढ़िया ने प्रथम, प्रियंका कोश्यारी ने द्वितीय और गीतांजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निहारिका, उषा और प्रिंसी बिष्ट को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन चंद्र कांडपाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और वनाग्नि रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वन क्षेत्राधिकारी कपकोट आरसी जोशी और वन दरोगा प्रताप सिंह ऐठानी ने वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं इसके दुष्प्रभावों तथा वर्तमान समय में बढ़ रहे मानव वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...