मुरादाबाद, मार्च 17 -- मंगलवार को नीमा (नेशनल इंटिग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) की ओर से प्रिंस रोड स्थित जन्नत बैंक्वट पर रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों के साथ ही राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। नीमा मुरादाबाद के अध्यक्ष डॉ. एस शहाबुद्दीन ने कहा कि सामाजिक सौहार्द व भाईचारे को मजबूती देने के मकसद से यह आयोजन कई सालों से किया जा रहा है। पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन, कमाल अख्तर, डॉ.नाजिम खान, डॉ.आरिफ रहमान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.