हापुड़, अप्रैल 11 -- नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की स्थानीय इकाई द्वारा नवनियुक्त सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश अग्रवाल का स्वागत किया गया। उन्हें पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी गई हैं।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डॉ.वेदप्रकाश अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में चर्चा की गई। ​नीमा के सदस्यों ने डॉ. वेद प्रकाश के कुशल नेतृत्व और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई। इस दौरान नीमा एसोसिएशन प्रतिनिधि डॉ डीके वशिष्ठ, डॉ योगेंद्र राणा, डॉ.अशोक ग्रोवर, डॉ जीके तिवारी, डॉ करुण शर्मा समेत कई वरिष्ठ चिकित्सक और गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...