अलवर, अप्रैल 20 -- राजस्थान के अलवर जिले के नीमराणा क्षेत्र में इंडियन जॉन और जापानी जोन की कंपनी हैलोज पैकेजिंग और जापानी कंपनी एस्टमो कंपनी में आज एक बार फिर श्रमिक असंतोष देखने को मिला है। सोमवार सुबह से ही बड़ी संख्या में मजदूरों ने कंपनी के मेन गेट के बाहर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध जताया। साथ ही सड़क पर धरना देकर जाम लगा दिया। उनका कहना है कि लंबे समय से वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे उनका जीवनयापन कठिन हो गया है। यह भी पढ़ें- राजस्थान में रोके गए 13 से अधिक बाल विवाह, 8 साल के बच्चे ने रोकी दोस्त की शादीअलर्ट मोड पर प्रशासन मजदूरों के इस प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तर...