अलवर, अप्रैल 18 -- राजस्थान में अलवर से सटे बहरोड जिले के औद्योगिक क्षेत्र नीमराणा में आज एक बार फिर श्रमिकों का आक्रोश सामने आया है। नोएडा, गुरुग्राम और भिवाड़ी के बाद अब नीमराणा स्थित जापानी जोन में संचालित निडेक कंपनी के बाहर सैकड़ों श्रमिक शनिवार को विरोध प्रदर्शन पर बैठ गए। श्रमिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वेतन वृद्धि सहित कई मुद्दों पर ध्यान देने की मांग उठाई। इसी बीच, ट्रैक्टर पर सवार होकर आए आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने श्रमिकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे माहौल गरमा गया। इस घटना से श्रमिक आक्रोशित हो गए और कंपनी के मेन गेट पर पत्थरों से हमला कर तोड़फोड़ कर दी। श्रमिकों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नीमराणा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालने का प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.