जहानाबाद, मई 3 -- नाती की शादी में शामिल घर बंद कर गए थे सभी परिवार के सदस्य गृहस्वामी ने बताया, नगद जेवरात सहित ढाई लाख की संपत्ति की हुई है चोरी रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के नीमबिगहा गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए नकद, जेवरात सहित जरूरी कागजात समेत करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़िता मानमती देवी ने थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है। यह भी पढ़ें- मकान में ताला बंद कर मुंबई गए दंपति के घर लाखों की चोरीचोरी की जानकारी दिए गए आवेदन में उसने उल्लेख किया है कि 25 अप्रैल को अपने नाती की शादी में शामिल होने के लिए ग्राम पड़रिया गई थीं। घर पूरी तरह बंद था। शादी समारोह से लौटने पर उन्होंने देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर घर में प्रवेश करने पर घर का सामान बिखर...