आदित्यपुर, अप्रैल 12 -- चांडिल। नीमडीह प्रखंड सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के 61 झारखंड आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंदोलनकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक महतो ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों का योगदान अतुलनीय रहा है। उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज अलग झारखंड राज्य की पहचान स्थापित हो सकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के सम्मान और अधिकारों को लेकर प्रतिबद्ध है। यह प्रमाण पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि आंदोलनकारियों के संघर्ष की पहचान है। मौके पर बीडीओ कुमार एस अभिनव, सीओ अभय द्विवेदी, प्रमुख फूलमनी हांसदा, वरुण सिंह, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...