आदित्यपुर, अप्रैल 23 -- चांडिल, संवाददाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध बुधवार को बंगाल सीमा से सटे नीमडीह थाना क्षेत्र के हुंडरु, पाथरडीह एवं महतो टोला में छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की 215 बोतल में कुल 49 लीटर अवैध एवं नकली विदेशी अंग्रेजी शराब जब्त की गई। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग ने प्रकाश महतो के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह भी पढ़ें- चार दिनों में 405 छापेमारी, 1900 लीटर शराब के साथ 27 गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...