आदित्यपुर, मई 30 -- चांडिल। नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। आठ जंगली हाथियों के झुंड ने नीमडीह के अंडा एवं हुतु गांव में उत्पात मचाकर खेत में लगे गरमा धान और सब्जियों को नुकसान पहुंचाया। हाथियों के इस उत्पात मचाने के बाद जहां किसान अपने फसलों को लेकर चिंतित हैं। वहीं, ग्रामीणों में भय बना हुआ है और वे सुरक्षा को लेकर गांव में रात जगा कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...