नीमडीह में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी
आदित्यपुर, मई 25 -- चांडिल, संवाददाता। नीमडीह के तिल्ला में शनिवार की देर रात बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना का अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक घासीराम महतो गम्हरिया में रह रहे थे। घर के बंद रहने पर चोरों ने घर का ताला तोड़कर संपत्ति पर हांथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा टूटा हुआ देखा तथा इसकी जानकारी गृह स्वामी घासीराम महतो को दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची तथा मामले की छानबीन की। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.