आदित्यपुर, मार्च 31 -- चांडिल। नीमडीह थाना क्षेत्र के तिल्ला टोला जामडीह गांव में मंगलवार की तड़के सुबह करीब तीन बजे 16 जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर राशन दुकानदार मदन दास के घर को तोड़ डाला तथा उनकी दुकान में रखे आटा, आलू समेत खाद्य सामग्री को खा लिया गया। हाथियों के झुंड ने दुकान में रखे कंप्यूटर और वजन मशीन को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों का उत्पात यहीं नहीं रुका, गांव के ही सनातन सिंह की राशन दुकान को भी निशाना बनाया तथा आलू को चट कर दिया गया। तड़के सुबह जंगली हाथियों के चिंघाड़ से लोगों में दहशत थी। लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व जिला पार्षद अनिता पारित मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। उन्होंने फॉरेस्टर से दूरभाष से पर बात कर हाथियों से सुरक्षा तथा मुआवजा की मांग की।...