आदित्यपुर, मार्च 31 -- चांडिल। नीमडीह में उत्पात मचाने तथा घर और दुकान तोड़के के बाद गजराजों का झुंड चांडिल डैम पहुंचा। जहां वे दिनभर जलक्रीड़ा किया तथा खूब मस्ती की। गजराजों के झुंड के पास मस्ती करते देख पर्यटकों में काफी उत्सुकता रही। गजराजों के चिंघाड़ ने पर्यटकों को और आकर्षित कर रहा था। शाम तक गजराजों का झुंड डैम में मौजूद रहा। फॉरेस्टर राधारमन ठाकुर ने बताया कि 16 जंगली हाथियों के झुंड में 9 जंगली हाथियों का झुंड चांडिल डैम में डेरा जमाए हुए है। बाकी के 7 जंगली हाथियों का झुंड नीमडीह के तिल्ला में मौजूद है। हाथियों पर नजर रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...