आदित्यपुर, फरवरी 25 -- चांडिल। नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरु गांव स्थित एक ईंट भट्ठे में रखवाली कर रहे व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान मुरु गांव निवासी 42 वर्षीय खितिस चंद्र महतो के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक ईंट भट्टा में ईटों को जलाने के लिए मंगलवार को आग लगाया गया था। मंगलवार की देर शाम घर में खाना खाने के बाद वह ईंट भट्ठे की देखरेख करने के लिए घर से निकला था। सुबह काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान भट्ठे के समीप उनका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर नीमडीह थाना प्रभारी संतन तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि शव पर किसी तरह के चोट या अन्य जख्म नहीं मिले हैं। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.