आदित्यपुर, मार्च 14 -- चांडिल। रसोई गैस सिलेंडर के बीच टाटा-पुरुलिया सड़क मार्ग (एनएच-18) स्थित पाथरडीह के एफसीआई गोदाम के पास गैस सिलेंडर लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरा। यह हादसा शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे की है। जानकारी के मुताबिक यह ट्रक गम्हरिया थाना मोड़ के पास स्थित इंडेन गैस फिलिंग सेंटर से करीब 360 रसोई गैस सिलेंडर लोड कर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के कोटशिला जा रहा था। ट्रक चालक सुकुमार सिंह ने बताया कि देर रात भोजन करने के बाद वह पाथरडीह के पास कुछ देर आराम करने के लिए रुके थे। सुबह जब वे वाहन लेकर आगे बढ़े तो ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरा और पलट गया। किसी तरह की घटना को लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची एवं मामले की छानबीन की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.