आदित्यपुर, अगस्त 17 -- चांडिल। नीमडीह के लुपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई संस्थान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। उपस्थित लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों, सरल व्यवहार और राष्ट्र के प्रति समर्पण से देशवासियों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। इस मौके पर शिक्षक शांति राम महतो, निखिल कुमार, प्रकाश महतो, भगत लाल तेली , शशि भूषण महतो, पवन महतो, देवाशीष मंडल,अजय मंडल आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मंच 2...