नीमडीह: दुपट्टा से गला घोंटकर महिला की हत्या, तालाब किनारे फेंका
आदित्यपुर, जून 20 -- चांडिल। नीमडीह थाना क्षेत्र के बामनी गांव में करीब 23 वर्षीय महिला का दुपट्टा से गला घोंटकर हत्या कर शव को तालाब किनारे फेंक दिया। महिला के शरीर पर जख्म के निशान भी है। महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गया शनिवार की सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने तालाब किनारे महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी डिल्सन बिरुआ ने बताया कि महिला की दुपट्टा से गला दबाकर हत्या की गई है। यह भी पढ़ें- गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या, शिनाख्त नहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट के बाद आगे की करवाई की जाएगी। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.