नीमडीह: ट्रेलर के धक्के से साइकिल सवार घायल, हालत नाजुक
आदित्यपुर, मई 31 -- चांडिल। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीमडीह थाना क्षेत्र के पितकी रेल फाटक के समीप ट्रेलर ने साइकिल को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे साइकिल सवार चिंगड़ीडीह गांव के रहने वाले 45 वर्षीय कालिया गोप गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में उनके दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। कलिया गोप पास के डीलर दुकान से राशन लेकर अपना घर लौट रहा था। लौटने के वक्त जमशेदपुर की ओर जा रहे ट्रेलर ने उसे अपने चपेट में ले लिया। घटना के वक्त पितकी रेल फाटक पर तैनात आरपीएफ के जवाब ने ट्रेलर और उसके चालक को पकड़ लिया। तथा चालक को नीमडीह पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। वही, घायल कालिया गोप को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया। उसकी स्थिति नाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.