नीमड़ी के बांधटार मैं 65 लोगों ने किया रक्तदान
जमशेदपुर, अगस्त 31 -- जमशेदपुर । सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र नीमडीह प्रखंड के बांधटार में सार्वजनिक कल्याण समिति के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। दिन भर उमस भरी गर्मी एवं रुक रुक कर झमाझम बारिश भी ग्रामीण क्षेत्र के रक्तदाताओं के हौसले को रोक नहीं सका। 65 रक्तदाताओं ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया तो 52 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर को एक सहयोगी मित्र संस्था के तौर पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर ने सहयोग प्रदान किया।सभी रक्तदाताओं को रक्तदान के पश्चात प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं झारखंड ग्रामीण बैंक के सौजन्य से कांपी, पेन प्रदान किया गया। समाजसेवी असित सिंह पात्रों के साथ साथ कई गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: ग्राहक पंचायत के म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.