लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- मितौली, संवाददाता। नीमगांव थाना क्षेत्र से करीब एक सप्ताह पहले चोरी हुई एक बाइक को मितौली पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को भी धर दबोचा है। एसएचओ महेश पाठक ने बताया कि दो मार्च को नीमगांव थाना क्षेत्र के गुलौला गांव निवासी कमलेश की बाइक शिवाला तिराहे से चोरी हो गई थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसएचओ ने पुलिस बाइक की तलाश में भी तभी भीखमपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक युवक को धर दबोचा गया। उसकी पहचान नासिर निवासी नीबा टांडा कस्ता, थाना मितौली के रूप में हुई है। चेकिंग के दौरान बाइक के कागजात न दिखाने पर सख्ती से पूछताछ के दौरान ने बाइक चोरी की घटना को कबूला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.