लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- लखीमपुर। नीमगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए हादसे में चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा जल्दबाजी में ट्रक को ओवर टेक करने के चलते हुआ। सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के गांव नन्ही निवासी दिर्गज सिंह अपनी मां बृज रानी को लेकर अपने ननिहाल बड़रिया से वापस कस्ता होकर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान खीरी कस्बा के मोहल्ला तबेला निवासी सनी और उनकी पत्नी जासमीन भी कस्ता से वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि दिर्गज सिंह ने भूसी भरे ट्रक को गलत दिशा में ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी सामने से आ रही सनी की बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों बाइक ट्रक के अगले हिस्से में जाकर फंस गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि ट्रक चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिया। हादसे में जख्मी दिर्...