लखनऊ, सितम्बर 11 -- संत नीब करोरी बाबा के 'महासमाधि दिवस' पर पर्यटन विभाग ने उनकी आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बाबा के जीवन और विरासत से जुड़े प्रमुख स्थलों को जोड़कर आध्यात्मिक पर्यटन का नया सर्किट विकसित किया जा रहा है। इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए 'बाबा नीब करोरी' के पांच विशेष टूर पैकेज भी शुरू किए हैं। फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद में 12.93 करोड़ पर्यटन सुविधाओं और बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का कहना है कि बाबा की आध्यात्मिक यात्रा से जुड़े प्रमुख स्थलों को अब 'नीब करोरी बाबा सर्किट' के रूप में जोड़ा जा रहा है। इस सर्किट में वृंदावन स्थित समाधि मंदिर शामिल है, ज...