प्रयागराज, दिसम्बर 21 -- प्रयागराज, संवाददाता। बिशप जॉनसन स्कूल के परिसर में आयोजित तीन दिवसीय बज्म-ए-विरासत के अंतिम दिन का महत्वपूर्ण सत्र एक्टर्स टेबल का रहा। टेबल पर चर्चा के लिए बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री व निर्माता-निर्देशक नीना गुप्ता, अभिनेता गजराज राव व विनीत कुमार के साथ मुकेश छाबड़ा शामिल हुए। नीना गुप्ता ने बताया कि मुझे तिग्मांशु धूलिया के साथ फिल्म करने की इच्छा है। हाल ही में उन्होंने मैसेज किया, मुझे लगा कि फिल्म के लिए ही मैसेज किया होगा। तब मैंने पलटकर फोन किया तो पता चला कि बज्म-ए-विरासत में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है और मैंने फौरन प्रयागराज आने के लिए हां कर दी। गजराज बोले, मेरे पिता चाहते थे कि नौकरी करूं लेकिन थिएटर का कीड़ा मुझे काट चुका था। उस दौरान एक रिश्तेदार ने पिताजी को बताया कि एक्टिंग अच्छा काम है तब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.