रांची, मार्च 25 -- झारखंड की रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के पंडरा ओपी पुलिस ने मंगलवार को हेहल डाकघर से नीदरलैंड से मंगाए गए महंगे नशीले पदार्थ लिसेर्जिक एसिड डायथाइलैमाइड (एलएसडी) का 50 पैकेट बरामद किया। इसका बाजार मूल्य चार लाख आंका गया है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि एलएसडी की बरामदगी बीते 25 फरवरी को देवी मंडप रोड से गिरफ्तार कुमार अभिषेक और अविनाश मिश्र से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर हुई। दोनों को पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है। पूर्व में दोनों को 2.33 ग्राम एलएसडी के सौ पैकेट की डिलीवरी लेते समय गिरफ्तार किया गया था। जिसका बाजार मूल्य आठ लाख आंका गया था। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया था। दोनों डॉर्क वेब के जरिए क्रिप्टो करेंसी से एलएसडी का भुगतान करते थे और नीदरलैंड से यहां मंगाते थे। दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.