नीतू सिन्हा बनीं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
रांची, सितम्बर 27 -- रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा नीतू सिन्हा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) मनोनीत किया गया है। मनोनयन पत्र प्राप्त होने पर नीतू सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष शिप्रा कुलश्रेष्ठ, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखौरी विवेक किशोर व मनीष सिन्हा तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीबी सहाय, महामंत्री सुशील लाल, राजेश सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। वह संगठन एवं समाज के हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.