लखीसराय, मार्च 9 -- चानन, निज संवाददाता। बिहार की राजनीति में 08 मार्च का दिन यादगार माना जायेगा। जदयू में निशांत युग की शुरूआत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को औपचारिक रूप से सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया है। पटना में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में निशांत कुमार ने जदयू ज्वाइन किया, जिससे पार्टी में नई उर्जा आने की उम्मीद है। जदयू ज्वांइन करने पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष रामदेव मंडल, जदयू के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण महतो, युवा जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव रघुवीर मंडल, जदयू जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर महतो, अशोक मंडल, अवधेश मंडल, बाल्मीकी शर्मा आदि ने कहा कि निशांत कुमार का राजनीतिक पदार्पण ऐसे समय में हुआ, जब नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। जिससे पार्टी के भीतर न...