पटना, मार्च 21 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी भविष्यवाणी सच निकली। पीके ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी जीत का हिस्सा मांग रही है, इसलिए नीतीश को पद छोड़ना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार में बैठे लोगों की बिहार चुनाव के रिजल्ट में भूमिका रही। वे लोग नीतीश कुमार को नहीं चलने देंगे। प्रशांत किशोर ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, "जन सुराज पार्टी ने कहा था कि बिहार चुनाव का परिणाम चाहे जो भी हो, किसी भी हालत में नीतीश कुमार अगले 5 साल तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। आप जाकर पुराने बयान निकाल लीजिए, कई लोगों ने मेरा मजाक भी उड़ाया। अब वही होने जा रहा है। नीतीश शारीरिक और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.