मुजफ्फरपुर, नवम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 21 नवंबर को कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर पुल का लोकार्पण करने वाले हैं। बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने इस पुल का नाम नीतीश सेतु रखा है। नीतीश सेतु के चालू होने से उत्तर बिहार की तकदीर बदल जाएगी। खासकर मिथिला और तिरहुत क्षेत्र के लोगों को इसकी सुविधा होगी। साथ ही चंपारण, सारण समेत अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी राजधानी पटना और दक्षिण बिहार तक सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी। उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला सड़क मार्ग का नया विकल्प मिल जाएगा। दोनों हिस्सों के बीच की दूरी 30 किलोमीटर घटने से यात्रा में भी कम समय लगेगा। जोड़ने वाला एक नया विकल्प मिल जाएगा, बल्कि करीब 30 किमी की दूरी घटने से यात्रा में कम समय भी लगेगा। नीतीश सेतु के चालू होने के बाद दक्षिण बि...