नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- पटना, हिब्यू। वैशाली के राजापाकर प्रखंड के जाफरपट्टी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 21 नवम्बर को आगमन को देखते हुए राज्य सरकार के स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई है। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने जाफरपट्टी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर सरकार व जिला प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। पीएम मोदी इसी दिन कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन नीतीश सेतु का उद्घाटन करेंगे और पुल पर चहलकदमी करेंगें। वहां से जाफरपट्टी तक सड़क मार्ग से पीएम के जाने का प्रोग्राम है। उनके बिहार दौरे से एनडीए के दलों का जोश हाई हो गया है। पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आगामी 18 नवम्बर को सीएम सम्राट चौधरी भी जाफरपट्टी जा सकते हैं। उपमुख्यमंत्री ने वैशाली की डीएम वर्षा सिंह से कार्यक्रम को लेकर बिंदुवार जान...