नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- जन सुराज प्रमुख और विधायक प्रशांत किशोर गंगा नदी पर बने पुल के नाम को लेकर हो रही राजनीति पर अब सम्राट सरकार के पक्ष में दिखे। पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखे जाने और उससे जुड़े राजनीतिक विवाद को लेकर पीके ने कहा कि पुल की परिकल्पना नीतीश कुमार की थी और यह उनकी देन है। उन्होंने तेजस्वी यादव की राजद की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा कि पुल बनना ज्यादा महत्वपूर्ण है, इसके नाम को लेकर गैर-जरूरी राजनीति नहीं होनी चाहिए। पटना में सोमवार को मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "विरोध सिर्फ विरोध के लिए नहीं होना चाहिए। जहां तक मैं जानता हूं कि पुल की जो सोच है और पुल का जो निर्माण है, सब कुछ नीतीश कुमार की देन है। उसके लिए उनका साधुवाद होना चाहिए। जब पुल की परिकल्पना की जा रही थी, उस समय न भाजपा उनके साथ थी और न ही ...