पटना, नवम्बर 17 -- Nitish Govt Cabinet Formula: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने जा रही एनडीए की नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री दो होंगे या तीन, इसको लेकर अटकलें तेज हैं। इसकी चर्चा तो है कि भाजपा पहले की तरह दो डिप्टी सीएम बनाएगी, लेकिन यह साफ नहीं है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बनाए रखेगी या बदलेगी। चर्चा है कि भाजपा एक राजपूत को डिप्टी सीएम बना सकती है। भाजपा और नीतीश अगर तीन डिप्टी सीएम रखने का मन बनाते हैं, तभी चिराग पासवान की लोजपा-आर को एक डिप्टी बनाने का मौका मिल सकता है। गृहमंत्री अमित शाह ने प्रचार के दौरान तारापुर में सम्राट चौधरी और लखीसराय में विजय सिन्हा को 'बड़ा आदमी' बनाने का वादा किया था। नीतीश की पिछली सरकार में दो डिप्टी सीएम कोइरी और भूमिहार जाति से थे, लेकिन दोनों अंग इलाके से ही थे। इस चुनाव में एनडीए से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.