पटना, मार्च 20 -- जदयू के प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम और मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने कहा कि बांका जिले में 1200 करोड़ के निवेश से सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में तैयार निवेश-अनुकूल वातावरण और सुशासन की नीतियों की बड़ी सफलता है। यह परियोजना आने वाले समय में बिहार में और बड़े निवेशों का मार्ग प्रशस्त करेगी। यह केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि विकसित बिहार, रोजगारयुक्त बिहार और आत्मविश्वासी बिहार की दिशा में एक सशक्त कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...