पटना, फरवरी 24 -- जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने मंगलवार को कहा है कि राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोप निराधार एवं भ्रम फैलाने वाले हैं। लालू-राबड़ी शासनकाल में राज्य की पहचान अपराध, अपहरण और अराजकता के कारण राष्ट्रीय स्तर पर नकारात्मक रूप में होती थी, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज का बिहार कानून के राज और सुशासन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज का बिहार जंगलराज की छवि से बाहर निकलकर विकास और सुशासन के मार्ग पर अग्रसर है। सरकार अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर अडिग है और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.