नई दिल्ली, फरवरी 19 -- Rabri Devi News: बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल राबड़ी देवी गुरुवार को कड़े तेवर में दिखीं। पटना के मसौढ़ी में मैट्रिक छात्रा की आत्महत्या पर राजद नेत्री का रौद्र रूप देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पांच मिनट की देरी से पहुंचने वाले छात्र -छात्राओं को परीक्षा से वंचित कर देना अपराध है। छात्रा की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नीट छात्रा के परिजनों को लगातार धमकी दी जा रही है। बिहार में धमकी देने वाली सरकार है। उन्होंने बिहार में शराबबंदी फेल होने का भी दावा किया। पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने गुरुवार को विधान परिषद की बैठक में शामिल होने के पूर्व मिडिया से बातचीत की। उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में देर के कारण छात्रा द्वारा आत्महत्या मामला पर नाराजगी जतायी। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.