लखीसराय, अप्रैल 7 -- बिहार की नीतीश सरकार ने लखीसराय के डीएम (जिलाधिकारी) मिथिलेश मिश्र को पद से हटा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को उनके ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए। मिथिलेश को फिलहाल पटना में सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। मिथिलेश मिश्र भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2011 बैच के अधिकारी हैं। हाल ही में उनके खिलाफ लखीसराय जिले में धान खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगा था। पिछले दिनों ही सरकार ने इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए थे। मिथिलेश मिश्र की जगह लखीसराय के एडीएम सह अपर समाहर्ता नीरज को डीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अगले आदेश तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। डीएम के अचानक ट्रांसफर से सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। मिथिलेश बीते लगभग डेढ़ साल से लखीसराय के जिलाधिका...