पटना, नवम्बर 25 -- नीतीश कुमार की नई सरकार में शिक्षा मंत्री बने सुनील कुमार ने मंगलवार को विभाग का कार्यभार संभाल लिया। शिक्षा सचिव दिनेश कुमार ने गुलदस्ता देकर मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक समेत तमाम रिक्त पदों पर प्राथमिकता से नियुक्ति की जाएगी। बिहार में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुये विभिन्न कोटि के शिक्षकों की वरीयता निर्धारित कर दी है। शिक्षा विभाग के अनुसार,माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में यदि प्रमंडलीय संवर्ग के सहायक शिक्षक तैनात हैं तो उन्हें स्थानीय निकाय शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक और विद्यालय अध्यापकों से अधिक वरीयता मिलेगी। इसी प्रकार प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में जिला संवर्ग के सहायक शिक्षक को अन्य सभी शिक्षकों से वरीय माना जाएगा। साथ ही अगर किसी विद्यालय में प्रमंडलीय संवर्ग का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.