पटना, जनवरी 25 -- जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राज्य सरकार के कामकाज को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि एक जून से जन सुराज की टीम बिहार के गांव-गांव जाएगी और सरकार से जुड़े मुद्दों पर जनता से सीधा संवाद करेगी। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा किए गए वादों और जनता की मांगों पर अब तक कितना अमल हुआ है, इसका हिसाब लिया जाएगा। प्रशांत किशोर ने स्पष्ट कहा कि जन सुराज का उद्देश्य सत्ता के बजाय व्यवस्था में बदलाव लाना है और इसके लिए जनता को जागरूक करना जरूरी है। रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में प्रशांत किशोर की उपस्थिति में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष अनूप मैथिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य मोहन समेत 50 से अधिक लोगों ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी देखी गई। सदस्यता ग्रहण करने ...