पटना, जनवरी 22 -- जदयू के प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के माध्यम से आधारभूत संरचना, कृषि, सिंचाई, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए बड़े पैमाने पर निवेश और योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है। वे गुरुवार को सोशल संवाद कर रहे थे। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। कहा कि स्वयं सहायता समूहों और महिला रोजगार योजनाओं ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। वे आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.