पटना, मार्च 13 -- Nitish Samrat Choudhary Vijay Sinha News: बिहार का मुख्यमंत्री पद छोड़ राज्यसभा सांसद के तौर पर दिल्ली जा रहे जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार चार दिन से कोसी और सीमांचल के जिलों में समृद्धि यात्रा कर रहे हैं। सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में नीतीश की सभाओं में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कोटे के एक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी उनके साथ नजर आए। सरकारी सभाओं में मंच पर विधिवत एक तरफ सीएम नीतीश तो दूसरी तरफ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की फोटो भी लगी रहती है। लेकिन, चार दिन के दौरान 8 जिलों की यात्रा में दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा कहीं नजर नहीं आए। पटना में बैठे विजय सिन्हा मंच पर लगे बैनरों में छपे फोटो से ही सभाओं में झांक रहे हैं। नीतीश कुमार शुक्रवार को यात्रा के च...