पटना, अप्रैल 11 -- जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में लगभग दो दशकों का कार्यकाल राज्य के इतिहास में एक परिवर्तनकारी युग के रूप में याद किया जाएगा। उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है, जिसने लंबे समय तक पिछड़ेपन और चुनौतियों से जूझते राज्य को एक नई दिशा प्रदान की। मुख्यमंत्री के रूप में उनका दीर्घ अनुभव और प्रशासनिक दक्षता राष्ट्रीय स्तर पर भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकती है। राज्यसभा के सदस्य के रूप में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.