वरीय संवाददात, मार्च 11 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में बुधवार को अररिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 को बिहार की सत्ता संभालने के बाद यहां कानून की राज स्थापित हुई है। इससे ना केवल लोगों को भय एवं दहशत से मुक्ति मिली है, बल्कि सूबे में शांति एवं सौहार्द का माहौल बना है। उन्होंने दावा किया कि इससे बिहार में सांप्रदायिक तनाव कम हुए हैं। सीएम ने कहा कि हमने जाति धर्म से परे सबके लिए विकास किया है। कब्रिस्तानों की घेराबंदी के बाद वर्ष 2016 से 60 वर्ष से अधिक पुराने मंदिरों को भी बाउंड्री वाल से घेरा है। सीएम नीतीश ने अररिया कॉलेज स्टेडियम स्थित सभा स्थल में जीविका दीदियों एवं अन्य को संबोधित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस लाइन में नए भवन सहित 545.89 करोड़ की लागत की कुल 68 योजनाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.