अररिया, मार्च 12 -- अररिया, वरीय संवाददाता प्रदेश के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश बाबू की खासियत यही है कि वे जो भी वादा करते हैं उसे जरूर पूरा करते हैं। जब तक उनका वादा पूरा नहीं होता है वे चैन से नहीं बैठते। अररिया कॉलेज स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान उसने जो वायदे व घोषणा किये थे उसका वे उद्घाटन करने आए हैं। 545.89 करोड़ की लागत की कुल 68 योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारंभ किये हैं। कहा कि से देश के एक मात्र ऐसे सीएम हैं जो जिनका कार्यकाल बढ़ने के साथ ही लोकप्रियता भी बढ़ती रही है। 2005 में जितनी लोकप्रियता थी उससे कहीं अधिक आज उनकी लोकप्रियता है। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से कहा कि गफलत की सियासत को बाय-बाय कीजिए और अपना हक पहचानिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.